VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:23 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले का विरोध

कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन नारेबाजी पुलिस सुरक्षा की मांग

शब्द अग्नि /गोपाल मेहरा नीमच । नीमच में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुंजालदा पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जयस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मुंजालदा को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। गौरतलब है कि 16 जून को मुंजालदा के घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की थी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर