VISITORS

0 1 3 4 1 5

June 25, 2026 1:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 1:22 am

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही करोड़ों का मादक पदार्थ किया नष्ट

लगभग  40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण 

शब्द अग्नि / गोपाल मेहरा नीमच । मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 24 जून 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, खोर, नयागांव (मध्य प्रदेश) में उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति (High Level Drug Disposal Committee) की निगरानी में 29 प्रकरणों में जब्त लगभग 40 टन मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी औषधियों का रिकॉर्ड स्तर पर सुरक्षित विनष्टीकरण किया गया। यह मध्य प्रदेश इकाई द्वारा अब तक किए गए सबसे बड़े मादक पदार्थ विनष्टीकरण अभियानों में से एक है।

विनष्ट किए गए मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी औषधियों में प्रमुख  सामग्री 

  • पोस्ता भूसा (Poppy Straw) – 21,521.150 किलोग्राम (1,070 पैकेट)
  •  अफीम ब्लैक सीड्स (Opium Black Seeds) – 8,555.000 किलोग्राम (144 पैकेट)
  •  हेरोइन – 15.000 किलोग्राम (04 पैकेट)
  •  मेफेड्रोन (Mephedrone) – 44.755 किलोग्राम (15 पैकेट)
  • ब्राउन शुगर – 0.352 किलोग्राम (03 पैकेट)
  •  अल्प्राजोलम पाउडर – 0.631 किलोग्राम (02 पैकेट)
  • कोडीन फॉस्फेट सिरप – 67,346 बोतलें (100 मि.ली.) तथा अन्य एनडीपीएस दवाइयाँ (720 बॉक्स)
  •  ट्रामाडोल टैबलेट – 1,39,260 टैबलेट
  •  पेंटाजोसिन इंजेक्शन – 1,04,495 इंजेक्शन
  •  बुप्रेनॉर्फिन एम्प्यूल्स – 1,47,095 एम्प्यूल्स
  •  लोराजेपाम टैबलेट – 1,95,380 टैबलेट
  •  क्लोनाजेपाम टैबलेट – 1,83,200 टैबलेट

अल्प्राजोलम टैबलेट – 1,61,800 टैबलेट* इसके अतिरिक्त नाइट्राजेपाम, डायजेपाम, केटामाइन, मिडाजोलम तथा जोल्पिडेम जैसी विभिन्न मनःप्रभावी औषधियों का भी विनष्टीकरण किया गया।

इसके अतिरिक्त, 08 प्रकरणों में जब्त कुल 37.649 किलोग्राम अफीम (Opium) को प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार गवर्नमेंट ओपियम एंड अल्कलॉइड वर्क्स (GOAW), नीमच में जमा कराया जाएगा।

उक्त  विनष्टीकरण एनडीपीएस अधिनियम, 1985 एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित तरीके से मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध विनष्टीकरण न केवल इन पदार्थों के पुनः दुरुपयोग की संभावना को समाप्त करता है, बल्कि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर