VISITORS

0 1 4 7 9 9

June 28, 2026 12:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:44 am

समाजसेवी शादाब पटेल सैयदना साहब द्वारा सम्मानित

खिदमत को मिला बड़ा सम्मान अंगूठी भेंट दुआओं से नवाज़ा

दैनिक शब्द अग्नि / बाँक इंदौर। समाज सेवा और इंसानियत की खिदमत का फल आखिरकार सम्मान के रूप में सामने आया। मोहर्रम की वाअज के सिलसिले में मुंबई से तशरीफ़ लाए मुफद्दल भाई नोमानी  ने  बांक पंचायत  के समाजसेवी शादाब पटेल  को  सैयदना साहब की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उन्हें दुआओं से नवाज़ते हुए एक अंगूठी भेंट की गई और समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की गुजारिश की गई।

भीषण गर्मी में निजी टैंकरों से बांट रहे पानी

जानकारी के अनुसार, शादाब पटेल पिछले कई वर्षों से बांक पंचायत क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। भीषण गर्मी के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने निजी खर्च पर जरूरतमंदों के लिए  निःशुल्क पानी के टैंकरों  की व्यवस्था कर लोगों की प्यास बुझाने का कार्य किया।

सम्मान स्वरूप अनूठी भेंट की

बोहरा समाज के लोगों ने शादाब पटेल की इन सेवाओं की जानकारी मुफद्दल भाई नोमानी को दी। इसके बाद शुक्रवार रात नूरानी नगर मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुफद्दल भाई नोमानी ने विशेष रूप से शादाब पटेल से मुलाकात की और सैयदना साहब की ओर से सम्मान स्वरूप अंगूठी भेंट करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मोहर्रम के दौरान नूरानी नगर क्षेत्र में सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं गंभीर थीं। उस समय भी शादाब पटेल ने प्रशासन से समन्वय कर समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी समाज में व्यापक सराहना हुई थी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर