VISITORS

0 1 4 7 9 4

June 27, 2026 11:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:39 pm

मोहर्रम में दिखी कौमी एकता की मिसाल

बड़वानी में कलात्मक ताजियों और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ मुहर्रम संपन्न

दैनिक शब्द अग्नि / बड़वानी हजरत इमाम हुसैन की अज़ीम शहादत की याद में बड़वानी में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के रूहानी माहौल में संपन्न हुआ। 7 से 10 मुहर्रम तक शहर में निकली कलात्मक ताजियों, विशेष सवारियों और मेहंदी ने सबका ध्यान खींचा। नन्हे बच्चों ने मन्नती शेर की शक्ल में सवारी निकालकर दुआएं कीं। ताज़नूर अखाड़ा, मुवाज शेख टीम और एकता ग्रुप अखाड़ा, मोनू कुरैशी टीम ने हैरतअंगेज़ करतब पेश किए। दर्शन के लिए ग्रामीण अंचल समेत महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से भी बड़ी ताद में लोग पहुंचे। देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जियारत करने वालों का हुजूम रहा। गंगा-जमुनी तहज़ीब:* हिंदू समाज ने भी ताजियों पर चिरौंजी, दाने, लोबान चढ़ाकर कौमी एकता की मिसाल पेश की। नगर पालिका ने पूरे शहर में दूधिया लाइटिंग की व्यवस्था की। समाजसेवियों ने ठंडा शरबत, कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते के इंतजाम किए। बारिश से बचाव के लिए ताजियादारों ने तिरपाल से ताजियों को सुरक्षित रखा।

खुद टी आई ने संभाला  मोर्चा

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। ड्रोन कैमरा और वीडियोग्राफी से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुन्नत मुस्लिम जमात की यूथ विंग ने कॉर्डलेस फोन से सुरक्षा में सहयोग किया।सम्मान समारोह:* नवाब गंज चौक पर मुन्ना जोए टीम, जिला मुस्लिम कमेटी और सुन्नत मुस्लिम जमात ने ताजियादारों और अखाड़ों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लगातार हुए धार्मिक आयोजन

मोहरे्रम की 1 तारीख से लेकर  10 तारीख तक सभी मस्जिदों में मुहर्रम तक शहर-गांव में कुरान खानी, सबील, लंगर और तकरीरें हुईं। महिलाओं के लिए अलग से आलिमाओं की तकरीर रखी गई। हजरत मूसेखां वली, ताजुद्दीन वली बाबा स्थान सज्जाद बाबा के मुकामी एरिया में, हजरत गेबन शाह के आस्ताने और पानवाड़ी स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की खानकाह बड़ी चिश्तिया पर छठी शरीफ महाप्रसादी लंगर के साथ मनाई गई।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

जिला मुस्लिम कमेटी के सरपरस्त डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, अब्दुल रजाक तिगाले,सगीर अहमद शेख, अब्दुल रहीम तिगाले,डॉ. उस्मान खान, कमरुज्जमा शेख एडवोकेट, शौकत मंसूरी अमन मंच, डॉ शोएब खान,व सुन्नत मुस्लिम जमात के सदर अब्दुल कय्यूम कुरैशी अपनी टीम के साथ एवं पूर्व जिला एवं शहर मुस्लिम कमेटी बड़वानी के मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी, खिदमत में मौजूद रहे। जिला सेक्रेटरी आरिफ एहमद शेख,माजिद शेख बुंदेली सर, और शहर सेक्रेटरी फजलुर्रहमान शेख ने शासन-प्रशासन, राजस्व विभाग, जनप्रतिनिधि, नगरपालिका, समाजसेवी, मीडिया और आवाम का आभार माना। जानकारी जिला मुस्लिम कमेटी के सेक्रेटरी आरिफ एहमद शेख एवं पूर्व मीडिया प्रभारी अब्दुल सादिक चंदेरी द्वारा साझा की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर