VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:23 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

शाहपुर मे हर्षौल्लास से मोहर्रम संपन्न

दैनिक शब्द अग्नि / रियाज शाह शाहपुर में मोहर्रम के अवसर पर आस्था, परंपरा और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गोलू उस्ताद के अखाड़े में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने करतब और शानदार हुनर का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की कला पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिए अपनी खूबसूरती और आकर्षक सजावट के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्दू 11 तारीख को शाहपुर में मोहर्रम का जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और भाईचारे के साथ निकाला गया।

पुलिस का विशेष सहयोग थाना प्रभारी का सम्मान

इस दौरान शाहपुर पुलिस का सराहनीय सहयोग देखने को मिला। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा अपनी टीम के साथ पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

गोलू उस्ताद एवं अखाड़ा समिति द्वारा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी का फूल-माला,और रुमाल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अखाड़ा हर वर्ष अपने स्वयं के खर्च से निकाला जाता है और इसका उद्देश्य मोहर्रम की परंपरा को आगे बढ़ाना, बच्चों की प्रतिभा को मंच देना तथा समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर