जिले में 28 जून तक 46 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – चालू वर्षा सत्र में बालाघाट जिले में 1 जून से 28 जून 2026 तक कुल 46 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 101 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर निर्धारित है। जिले में 01 से 28 जून तक 199 मिलीमीटर वर्षा हो जाना चाहिए और जून माह में 212 मिलीमीटर वर्षा होना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 02 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बालाघाट तहसील में 00 मिलीमीटर, वारासिवनी में 00 मिलीमीटर, बैहर में 00 मिलीमीटर, लांजी में 08 मिलीमीटर, कटंगी में 02 मिलीमीटर, किरनापुर में 00 मिलीमीटर, खैरलांजी में 01 मिलीमीटर, लालबर्रा में 00 मिलीमीटर, बिरसा में 07 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 00 मिलीमीटर तथा तिरोड़ी में 07 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
चालू वर्ष में 01 जून से 28 जून तक सबसे अधिक 115 मिलीमीटर वर्षा वारासिवनी तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 07 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बालाघाट तहसील में 56 मिलीमीटर, बैहर में 54 मिलीमीटर, लांजी में 20 मिलीमीटर, कटंगी में 18 मिलीमीटर, किरनापुर में 40 मिलीमीटर, लालबर्रा में 44 मिलीमीटर, बिरसा में 17 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 59 मिलीमीटर एवं तिरोड़ी में 78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
Author: Shabd Agni
.