VISITORS

0 1 4 8 9 5

June 29, 2026 12:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 12:00 am

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

जनप्रतिनिधियों सहित कई अधिकारी हुए शामिल

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल  खण्डवा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जनप्रतिनिधियों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया। स्थानीय केवलराम चौराहा स्थित पोलियो बूथ पर खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन तनवे ने दवा पिलाई, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिबाला राठौर ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा के ’’बी’’ ब्लाक पोलियो बूथ पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल और आरएमओ डॉ.एम.एल.कलमें ने भी बच्चों को दवा पिलाई। इस दौरान बच्चों के परिजन भी उपस्थित थे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 29 व 30 जून को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने सभी पालको से अपील की है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई अवश्य पिलवायें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर