दैनिक शब्द अग्नि /अनुराग बजाज दमोह I पूज्य सिंधी पंचायत दमोह द्वारा सिंधी धर्मशाला, दमोह में आयोजित योगामृत योग शिविर का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योग शरीर एवं मानसिक तनाव दूर करता है : पूजा सचदेव
शिविर का संचालन योग प्रशिक्षिका पूजा सचदेव द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। शिविर में उपस्थित सभी साधकों ने योगाभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य लाभका अनुभव किया। शिविर के दौरान योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, तनावमुक्त एवं निरोगी जीवन जीने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शिविर में सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
Author: Shabd Agni
.