2300 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर अवैध शराब जब्त
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में 29 जून को आबकारी वृत वारासिवनी और कटंगी की संयुक्त टीम ने ग्राम कोचेवाही, झम्मलटोला और डोरली में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से प्लास्टिक की बोरियों और डिब्बों में छिपाकर रखा गया करीब 2300 किलोग्राम महुआ लहान तथा 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध शराब बरामद की। नियमानुसार नमूने लेने के बाद शेष महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 34 हजार 500 रुपये बताया गया है। आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क/च के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Author: Shabd Agni
.