VISITORS

0 1 4 9 6 1

June 30, 2026 12:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 12:28 am

खंडवा : कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता अमित

सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता अमित महोदय

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खंडवा। माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में अभिनेता, निर्देशक अमित महोदय मुंबई ने शामिल होकर सद्भावना मंच सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन द्वारा श्री महोदय का शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। उन्होंने कई फिल्म एवं सीरियल में काम किया।श्री महोदय ने उपस्थित सदस्यों को अपने मन की बात कहते हुए कहा कि हम दुनियां की पढ़ाई से तो पीछा छुड़ा सकते हैं परन्तु जीवन रूपी विद्यालय की पढ़ाई हमें अंतिम श्वांस तक पढ़नी पड़ती है। हर पल जिंदगी हमें कुछ न कुछ सिखाती रहती है, इसलिये किसी से खुद की तुलना या किसी से प्रतियोगिता करने से बचें। अतः सबके लिये दिल में शुभभावना रख सिर्फ खुद पर एकाग्र रह सीखते जाओ। इस अवसर पर मंच के प्रमोद जैन, फिल्म अभिनेता अमित महोदय मुम्बई, सुरेंद्र गीते, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, जीडी सराफ, सुनील सोमानी, केबी मनसारे, देवेंद्र जैन, विजया दिवेदी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, अजय मंडलोई, अशोक जैन, धीरज नेगी, अशोक पारवानी, सुभाष मीणा, योगेश गुजराती, डॉ. एमएम कुरैशी, पं. कृष्ण कुमार व्यास, रामनाथ सराफ आदि उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर