VISITORS

0 1 8 9 9 0

August 15, 2026 2:08 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर