VISITORS

0 1 4 9 4 6

June 29, 2026 9:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 9:08 pm

369 बल्क लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जब्त

सोरवा पुलिस का तड़के बड़ा एक्शन:  6.61 लाख की अवैध शराब व वाहन बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर | जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 369 बल्क लीटर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹6.61 लाख बताई गई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार तड़के करीब 3:50 बजे थाना प्रभारी उनि मुकेश कनासिया अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान ग्राम चांदरमुली क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि छकतला की ओर से एक बिना नंबर की सफेद महिंद्रा बोलेरो में बड़ी मात्रा में अवैध शराब अंधारकांच की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चांदरमुली तिराहे पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाकर फरार होने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक चांदरमुली पुलिया के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस वाहन को थाना सोरवा लाई, जहां पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर वाहन से देशी मदिरा, रिच व्हिस्की, गोवा व्हिस्की, लंदन प्राइड, किंगफिशर बीयर एवं सेंट्रल प्रोवींस व्हिस्की सहित कुल 369 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत ₹2.61 लाख तथा बोलेरो वाहन की कीमत ₹4 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹6.61 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर