VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 4:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 4:36 am

कर्ज से परेशान व्यक्ति लापता” पुलिस ने ढूंढा

7 दिन बाद रायसेन के खुरबई में मिला बाड़ी का लापता सब्जी विक्रेता

शब्द अग्नि / राजकुमार ठाकुर

रायसेन, बाड़ी। 21 जून की रात से लापता हुए सब्जी विक्रेता जुम्मन खां उर्फ सलीम खां को 7 दिन बाद रायसेन जिले के खुरबई गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सलीम कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसके चलते वह बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों की शिकायत पर 22 जून को बाड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एसडीओपी नीलम चौधरी एवं थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में बाड़ी पुलिस ने तलाश शुरू की। हेड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद मालवीय की भूमिका रही। पुलिस ने ग्राम खुरबई से जुम्मन उर्फ सलीम को बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने परिवार को आर्थिक मदद के विकल्पों की जानकारी देने के साथ ही सलीम की काउंसलिंग कर समझाइश दी है।

आमजन में चर्चा, क्या सूदखोरों पर होगी कार्यवाही ?

लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि आर्थिक दबाव ही घर छोड़ने की वजह था, तो केवल गुमशुदा को तलाश लेना ही पर्याप्त नहीं है। असली वजह की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जांच में अवैध सूदखोरी, धमकी या उत्पीड़न के तथ्य सामने आते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। अब निगाहें पुलिस और प्रशासन पर हैं कि क्या वे केवल गुमशुदगी का मामला सुलझाकर रुक जाएंगे, या फिर उस कथित 10-20 प्रतिशत ब्याज के नेटवर्क की भी जांच करेंगे, जिसकी चर्चा शहर में लंबे समय से होती रही है। बड़ा सवाल – क्या पुलिस की कार्रवाई गुमशुदा की बरामदगी तक सीमित रहेगी, या फिर उन कारणों तक भी पहुंचेगी जिनकी वजह से एक व्यक्ति अपना घर छोड़ने को मजबूर हुआ?

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर