एक व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 50 हजार का बंध पत्र भरने के आदेश तीन माह तक नियमित उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य
खरगोन। जिले में लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल द्वारा खरगोन थाना क्षेत्र के पत्थर दलाल हाल अमन नगर खरगोन निवासी व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जारी आदेश के अनुसार पत्थर दलाल हाल अमन नगर खरगोन निवासी साबिर उर्फ लुथरी पिता गुलाम शेख जाति मुसलमान उम्र 49 साल को खरगोन थाने में 50 हजार रुपये का बंध पत्र भरने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी तीन माह की अवधि तक प्रत्येक 15 दिवस में प्रति सोमवार थाना प्रभारी खरगोन के समक्ष उपस्थित होकर अपनी आमद दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। यह कार्रवाई संभावित शांति भंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए की गई है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.