VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 3:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 3:13 am

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही राजस्व वसूली, साइबर तहसील एवं भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। 

बैठक में आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी एवं एनपीसीआई अपडेट, आधार-आरओआर रिपोर्ट, उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों, भू-अर्जन प्रकरणों, नक्शा तरमीम एवं दुरुस्ती, धारणाधिकार तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर