VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 12:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 12:58 am

कलेक्टर ने नलखेड़ा मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई, 14 अवैध ठेले-दुकानें जब्त, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

अगर मालवा / कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सोमवार को नलखेड़ा स्थित मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की दुकानों का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन दुकानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 20 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार 14 अवैध दुकानें एवं ठेले पाए जाने पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई। साथ ही मंदिर प्रांगण में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर को एक दुकान पर लगभग 16 वर्षीय नाबालिग बालक कार्य करते हुए मिला। इस पर उन्होंने श्रम अधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए गए।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर