पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी । पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले बड़वानी पुलिस के दो अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक इस्तेशाल हुसैन मन्सुरी एवं सहायक उप-निरीक्षक रणछोड़ पाटीदार के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं। सहायक उप-निरीक्षक इस्तेशाल हुसैन मन्सुरी द्वारा दिनांक 02-12-1988 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया, वहीं सहायक उप-निरीक्षक श्री रणछोड़ पाटीदार द्वारा दिनांक 03-09-1990 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभाग में निरंतर सेवाएं प्रदान की गईं। दिनांक 30-06-2026 को निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण कर दोनों अधिकारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की गई।
Author: Shabd Agni
.