VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 12:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 12:52 am

बालाघाट : जुलाई में भारी से भारी वर्षा का अलर्ट

किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 01 जुलाई से 07 जुलाई 2026 के दौरान मौसम अत्यंत सक्रिय रहने की संभावना है। इस अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बादलों के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने, आकाशीय बिजली गिरने, आंधी-तूफान आने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिला कृषि मौसम इकाई एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बडगांव-बालाघाट के वैज्ञानिक डॉ धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय वायुमंडलीय आर्द्रता 96 से 99 प्रतिशत तथा दोपहर में 82 से 88 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण दिशा से लगभग 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने जारी किये दिशा निर्देश

कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव द्वारा किसानों को सलाह दी है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें तथा तेज वर्षा और आकाशीय बिजली के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें। कृषि कार्यों की योजना मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं। वहीं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाएं तथा बिजली चमकने और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। जिला कृषि मौसम इकाई ने किसानों एवं आमजन से मौसम विभाग द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमानों और प्रशासन की सलाह का नियमित पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि से बचा जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर