VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 5:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जिला सहकारी बैंक में हुआ सहकारी ध्वज वंदन

सहकार से समृद्धि’ के पांच स्वर्णिम वर्ष पूर्ण,

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “सहकार से समृद्धि” के पांच स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट मुख्यालय सहित जिले की सभी बैंक शाखाओं एवं पैक्स समितियों में सहकारी ध्वज वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्यालय में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिनव सिंह बघेल ने सहकारी ध्वज वंदन एवं वृक्षारोपण कर किया। इसके साथ ही जिले की सभी बैंक शाखाओं और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में भी सहकारी ध्वज वंदन कर सहकारिता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर