VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 1:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 1:05 am

जल गंगा संवर्धन अभियान का समारोहपूर्वक समापन

जल संरक्षण के लिए* *उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव सम्मानित

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह विकासखण्ड श्योपुर की ग्राम पंचायत मठेपुरा के ग्राम चौंडपुर स्थित बावडी पर आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती ललिता वैष्णव, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, अन्य पचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिवों एवं अन्य अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभियान के तहत 2536 कार्य पूर्ण किये गये
समापन समारोह के दौरान परियोजना अधिकारी विक्रम जाट ने बताया कि श्योपुर जिले में अभियान के तहत 2536 कार्य पूर्ण किये गये है, जिनमें खेत तालाब के 566, डगवैल रिचार्ज के 106, पीएमकेएसवाय वाटरशैड के 36, एसबीएम अंतर्गत स्कूलों में पानी की टंकी की साफ-सफाई के 125, प्राचीन बावडियों एवं कूप के नवीनीकरण के 20, तालाबो में डिस्लिटिंग के कार्य 180, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के 231 तथा पूर्व से प्रगतिरत जल संरक्षण के 1272 कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 236 स्थानों पर शीतल जल के लिए प्याऊ की स्थापना की गई।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर