VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 12:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 12:59 am

भरोसी को मिलेगा संबल का लाभ, ईपीओ जारी

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / जनसुनवाई, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद एवं अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस जनसुनवाई में 366 आवेदन प्राप्त हुए जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती भरोसी बाई के आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए अवगत कराया गय कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत हो गई है और ईपीओ जारी हो गया है, सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा। हितग्राही श्रीमती भरोसी बाई निवासी कराहल द्वारा अपने पति स्व. श्री तुलसीराम आदिवासी की बीमारी से मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

पीएम आवास की दूसरी किस्त का हुआ एफटीओ

जनसुनवाई के दौरान ग्राम महाराजपुरा निवासी श्री मंगु आदिवासी तथा श्री घनश्याम सुमन निवासी खिरखिरी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिये जाने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को दिये गये। उप संचालक श्रीमती शशिकिरण इक्का को निर्देशित किया गया कि दोनो आवेदनों का पंचायत के माध्यम से परीक्षण कराकर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही श्रीमती माया मीणा पत्नि श्री गिर्राज मीणा निवासी सोईकलां एवं श्रीमती मूर्ति बाई पत्नि श्री नरोत्तम मीणा निवासी उदोतपुरा को आवास की मांग संबंधी आवेदन का परीक्षण कर जानकारी दी गई कि पीएम आवास सर्वे 2.0 में नाम जोड दिया गया है तथा अगले चरण में आवास योजना का लाभ प्राप्त होगा।

उर्मिला आदिवासी का नाम बीपीएल में जोडने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती उर्मिला आदिवासी ग्राम कलोनी महाराजपुरा का नाम बीपीएल सूची में जोडने हेतु तहसीलदार बडौदा श्री सुरेश राठौर को निर्देशित किया गया। इसके अलावा ग्राम मूंझरी निवासी श्रीमती विमला आदिवासी को पोषण आहार राशि प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये।

फसल बीमा राशि दिलाये जाने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान ग्राम टर्राकलां निवासी श्री मदनमोहन रावत के फसल बीमा संबंधी आवेदन पर उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया को निर्देश दिये कि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से उक्त संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त किया जाये तथा फसल बीमा राशि दिलाने के लिए कार्यवाही की जायें। आवेदक श्री रावत ने बताया कि खरीफ 2025 अंतर्गत धान की फसल के लिए उनका बीमा प्रीमियम काटा गया था, धान की फसल में नुकसान होने पर उन्हें बीमा कंपनी से क्लेम दिलाया जायें। उन्होने कहा कि शासन की ओर से नुकसान का मुआवजा भी प्राप्त हो चुका है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर