VISITORS

0 1 5 7 5 3

July 7, 2026 2:09 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 7, 2026 2:09 pm

इंदौर : अवैध होर्डिंग्स पर कांग्रेस का हल्लाबोल

निगम  मुख्यालय में नारेबाजी, अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि / इंदौर। शहर को अवैध होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टरों से मुक्त बनाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बड़ी संख्या में लग रहे अवैध होर्डिंग

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर में राजनीतिक कार्यक्रमों, जन्मदिन और अन्य आयोजनों के नाम पर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि नगर निगम की मौजूदा नीति का सभी पर समान रूप से पालन होना चाहिए और बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाए।

अवैध होर्डिंग हटाने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि पहले निगम की टीमें रात में भी अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई करती थीं, उसी व्यवस्था को फिर से प्रभावी बनाया जाए।

नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अतिरिक्त आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त किया और प्रतिनिधिमंडल को नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर