VISITORS

0 1 9 4 6 1

August 23, 2026 9:13 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार

लग्जरी कार से हो रही थी एमडी ड्रग्स की सप्लाई, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

शब्द अग्नि / इंदौर । शहर में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए कनाड़िया थाना पुलिस ने लग्जरी कार से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.6 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक कार जब्त की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 11.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तड़के करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दो युवक होटल के सामने सर्विस रोड पर कार से पहुंचकर किसी ग्राहक को प्रतिबंधित ड्रग्स की खेप देने वाले हैं। सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स

संदिग्ध कार को रोककर जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास मौजूद एक पॉलीथिन जिपर बैग से सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) पाई गई। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स और कार को जब्त कर लिया।

दोनों आरोपी खजराना क्षेत्र के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय साजिद कुरैशी निवासी इलियास कॉलोनी, खजराना तथा 21 वर्षीय इसराडल पटेल निवासी न्यू हीना पैलेस कॉलोनी, खजराना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी एमडी ड्रग्स कहां से लाते थे और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे। मामले में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर