VISITORS

0 1 6 0 0 2

July 9, 2026 3:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 3:07 am

अवैध हथियार फैक्ट्री पर दबिश एक आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

सेंधवा/बड़वानी। बड़वानी पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम शाहपुरा के सिकलीगर मोहल्ले में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी कैलाश पटवा (34) को गिरफ्तार कर तीन अवैध पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, 12 बैरल, हथियार बनाने के सांचे तथा अन्य उपकरण जब्त किए। जब्त सामग्री की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में तीन पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर