VISITORS

0 1 8 0 9 7

July 31, 2026 3:48 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बोलेरो सहित 63 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी 

रायसेन / बाड़ी. आबकारी अमले ने ग्राम बींझा-रामखिरिया मार्ग पर रात करीब 10 बजे नाकाबंदी कर बोलेरो जीप रोककर तलाशी ली, जिसमें सात पेटी अवैध शराब रखी थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी राकेश मेहरा पिता कालीराम मेहरा निवासी ग्राम मेहंदा थाना केसली जिला सागर को गिरफ्तार किया गया।

एक आरोपी फरार 

अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी लाल साहब लोधी भागने में सफल रहा। फरार आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी शहनाज कुरैशी के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला जेल रायसेन भेज दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर