VISITORS

0 1 8 2 5 3

August 5, 2026 3:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

हत्या के आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु ज्ञापन दिया

हरिराम गहलोत की निर्मम हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई को लेकर सिर्वी समाज ने सौपा ज्ञापन 

धार। धार जिले के ग्राम धुलेट के किसान हरिराम गहलोत की हत्या के विरोध में मंगलवार को सिर्वी समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गोड़ तथा विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौपा। सरदारपुर तहसील के करीब 28 गांवो से बड़ी संख्या में समाजजन नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

समाज द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम धुलेट निवासी हरिराम गेहलोत की देवा पिता थावरिया एवं उसके अन्य साथियों द्वारा अत्यंत नृशंस एवं अमानवीय तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र एवं सिर्वी समाज को गहरे आक्रोश, पीड़ा एवं भय के वातावरण में डाल दिया है। घटना से संबंधित मारपीट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए हैं, जिससे जनभावनाएँ अत्यंत आहत हुई हैं तथा समाज में असुरक्षा एवं रोष का वातावरण निर्मित हुआ है। ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सिर्वी समाज द्वारा ज्ञापन के माध्यम से आरोपियो तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई, पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगे रखते हुए समय सीमा में आरोपियो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर