VISITORS

0 1 8 2 5 3

August 5, 2026 3:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्पॉन्सरशिप योजना में व्यस्क बहन के साथ खाता खुलवाने के निर्देश

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद एवं अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई में 218 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य एवं पवन घुरैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्पॉन्सरशिप योजना में व्यस्क बहन के साथ खाता खुलवाने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत दो बच्चों के बैंक खाते उनकी बडी बहन के साथ संयुक्त रूप से खुलवाये जाने के निर्देश दिये गये। वार्ड नंबर 11 श्योपुर निवासी दोनो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मॉ के नाम ज्वाइंट खाते के माध्यम से मिल रहा था, वर्तमान में मॉ के अन्यत्र स्थान पर चले जाने से राशि नही निकल पा रही है, इस पर बच्चों की व्यस्क बहन के नाम ज्वाइंट खाता खुलवाने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग को दिये गये, जिससे बच्चों को राशि मिल सकेगी।

जानकी बाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान ग्राम नागदा निवासी श्रीमती जानकी बाई को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने के लिए बीपीएल सूची में नाम जोडने के निर्देश संबंधित तहसीलदार तथा नाम जुडने के बाद पेंशन प्रदान करने की प्रक्रिया करने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को दिये गये।

दिलखुश का संबल योजना में हुआ पंजीयन 

जनसुनवाई के दौरान ग्राम मेखडाहेडी निवासी दिलखुश बैरवा के आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबल योजना में नाम जोडने की प्रक्रिया की गई। आवेदन के परीक्षण उपरांत एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत पंजीयन निरस्त होने के बाद उनके यहां अपील में लेकर पंजीयन को पात्र करने की प्रक्रिया कर दी गई है।

पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान ग्राम गोठरा निवासी काडू आदिवासी एवं मोहन आदिवासी को पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिये गये।

 रीना को मिलेगा आवास योजना का लाभ

जनसुनवाई के दौरान ग्राम हलगावडा बुजुर्ग निवासी श्रीमती रीना जाट के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 अंतर्गत लाभ प्रदान किये जाने संबंधी आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए अवगत कराया गया कि योजना के तहत आवास सर्वे 2.0 में नाम जोड दिया गया है, शीघ्र ही आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर