VISITORS

0 1 8 3 0 8

August 6, 2026 8:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमेटियां, प्रकोष्ठ भंग

प्रदेश से ब्लॉक स्तर तक सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, नई राजनीतिक जमावट की तैयारी

शब्द अग्नि / भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक संचालित सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों की मौजूदा इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी आदेश के बाद पार्टी के भीतर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद तेज हो गई है।

संगठन सृजन अभियान’ के तहत लिया गया फैसला

दिल्ली में पिछले दो दिनों से कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान’ को लेकर समीक्षा बैठकें चल रही थीं। इन बैठकों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए सिरे से ढांचा तैयार करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कांग्रेस को तैयार करने पर मंथन किया गया। इसी के बाद प्रदेश के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग करने का निर्णय सामने आया है।

पुराने चेहरों पर संकट, नए नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

संगठन की मौजूदा इकाइयां भंग होने के बाद अब उन नेताओं और कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जो लंबे समय से विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में पद संभाल रहे थे। माना जा रहा है कि नए गठन में पार्टी **जमीनी सक्रियता, राजनीतिक प्रभाव और संगठनात्मक क्षमता** को आधार बनाकर नए चेहरों को मौका दे सकती है।

संगठनात्मक बदलाव नहीं, राजनीतिक संदेश भी

कांग्रेस के इस फैसले को महज प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन को नए सिरे से तैयार करने का फैसला पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी के भीतर क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की चुनौती भी नेतृत्व के सामने होगी।

अब नई नियुक्तियों पर टिकी नजर

सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग किए जाने के बाद अब निगाहें नए संगठन के गठन पर हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस पुराने पदाधिकारियों को फिर से मौका देती है या संगठन में नए और सक्रिय चेहरों को आगे लाती है। **आने वाली नियुक्तियां मध्यप्रदेश कांग्रेस में नई राजनीतिक जमावट और नेतृत्व की प्राथमिकताओं का

संकेत दे सकती हैं।**

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर