VISITORS

0 1 8 3 0 8

August 6, 2026 8:08 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने एवं 10 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

खरगोन, एनएसयूआई खरगोन के निर्वाचित जिला अध्यक्ष अक्षय रघुवंशी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय, खरगोन के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा महाविद्यालय के सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया की निर्धारित समय-सीमा के कारण अनेक विद्यार्थी समय पर प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। वहीं विभिन्न विषयों की सीटें पूर्ण हो जाने से बड़ी संख्या में इच्छुक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।

एनएसयूआई ने मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए तथा महाविद्यालय के प्रत्येक पाठ्यक्रम में 10 प्रतिशत सीट वृद्धि की जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि विद्यार्थियों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विद्यार्थियों की आवाज़ उठाता रहेगा। उक्त ज्ञापन में मौजूद युका प्रदेश महासचिव प्रशांत सांवले, युवा विस अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा, युका नेता सुल्तान भुट्टो, छात्र नेता अवनीश तारे, नवीन परमार, कुणाल चौहान मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर