VISITORS

0 1 8 3 0 8

August 6, 2026 8:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकार एकता कावड़ यात्रा 24 अगस्त को निकलेगी

श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर तक रहेगा यात्रा मार्ग

शब्द अग्नि/जमीर मंसूरी 

खरगोन। पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में नगर के पत्रकारों द्वारा लगातार चौथे वर्ष पत्रकार एकता कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह यात्रा 24 अगस्त, सोमवार को प्रातः 10 बजे भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी कावड़ यात्रा के पूर्व पत्रकार भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर कावड़ में गंगाजल भरेंगे इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का अभिषेक एवं गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन होगा इस अवसर पर देश में सुख-समृद्धि, खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और अच्छी वर्षा की कामना की जाएगी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं सेवाभावी संगठनों द्वारा नगर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया जाएगा यह रहेगा यात्रा मार्ग कावड़ यात्रा श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, सराफा बाजार, गुरु नानकदेव चौराहा, एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बिस्टान रोड तिराहा, बस स्टैंड, गजानंद सोनी तिराहा, फव्वारा चौक, टीआईटी कॉम्प्लेक्स, पुनः श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहा, जवाहर मार्ग, राधावल्लभ मार्केट, आरती टॉकीज, डायवर्शन रोड, महाराणा प्रताप चौक, नवग्रह पुल, कलेक्टोरेट, सुखपुरी, मनीष मार्केट होते हुए कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर