VISITORS

0 1 8 3 0 8

August 6, 2026 8:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो सोनी 

श्योपुर के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मोतिउर रहमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्योपुर के द्वारा मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया, पश्चात प्रवीण दीक्षित जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा भारतीय संविधान एवं पोक्सो एक्ट पर तथा सुश्री अंकित शांडिल्य पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम जे जे एक्ट संबंधी प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इसके बाद यातायात जागरूकता एवं रोड सेफ्टी विषय पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के द्वारा तथा महिला सुरक्षा के संबंध में निरीक्षक यास्मीन खान थाना प्रभारी महिला थाना के द्वारा एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महिला आरक्षक प्रियल पाठक, साइबर सेल के द्वारा विद्यालय के बच्चों को उक्त विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योपुर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य जेपी जाटव, पी एन गोयल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, राजीव गुप्ता एसडीओपी श्योपुर, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं लगभग 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर