दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण द्वारा बडौदिया घाट पर अवैध रूप से उत्खनन कर स्टॉक में रखी गई रेत के मामले में अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी राजेश गगेले ने बताया कि खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण द्वारा गत दिवस से संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़ोदिया घाट पर लगभग 1000 ट्राली रेत(2500 घन मीटर) रेत का का विनष्टीकरण करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि कल और आज कार्यवाही करते हुए स्टॉक में रखी गई संपूर्ण रेत का विनिष्टिकरण कर दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण द्वारा अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीकृत किया गया है।
Author: Shabd Agni
.