शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर, जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित उमंग स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी बालिकाओं का शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर किशोरियों को उमंग स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली किशोर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान किशोरियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण (आंखों की जांच) किया गया। जांच के माध्यम से उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं चश्मा उपलब्ध कराने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री ममतेश राठौर ने किशोरियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर बिना संकोच उमंग स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इस पहल की सराहना की।
Author: Shabd Agni
.