VISITORS

0 1 8 4 6 5

August 7, 2026 3:52 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

DBCPL की सड़क सुरक्षा और मानव सेवा की अनूठी पहल

जीवन की सुरक्षा ही सबसे बड़ सेवा 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर- बैरागढ़ से देवास तक दुर्घटनाएं रोकने के लिए कैटल कैचर अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, स्किड ट्रेनिंग और यातायात जागरूकता लगातार जारी……

सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा का संकल्प है। इसी उद्देश्य को लेकर डीबीसीपीएल (वर्टिस फाउंडेशन) की CSR टीम बैरागढ़ से देवास तक फोरलेन कॉरिडोर पर लगातार ऐसे नवाचार कर रही है, जिनका सीधा लाभ हजारों यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को मिल रहा है। बरसात के मौसम में सड़कों पर घूमने वाले एवं ग्रामीण क्षेत्रों द्वारा खुले छोड़े गए मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परियोजना द्वारा दो कैटल कैचर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों के माध्यम से पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशालाओं तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ पशुओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

दूसरी ओर, कुबरेश्वर धाम एवं फोरलेन से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों और यात्रियों के लिए ग्लूकोज वितरण, निःशुल्क दवाइयाँ, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। परियोजना द्वारा खजूरी, अमलाहा एवं सीहोर पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया जा रहा है तथा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, सेफ्टी ब्रीफिंग, स्किड ट्रेनिंग एवं बरसात के मौसम में फिसलन से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

डी बी सी पी एल की प्रमुख पहलें, दो कैटल कैचर वाहन – आवारा एवं पालतू पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुँचाने की व्यवस्था।निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा – ग्लूकोज, दवाइयाँ, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श। सड़क सुरक्षा अभियान – पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम एवं नियमों का पालन करने वालों का सम्मान। स्किड ट्रेनिंग – बरसात में सुरक्षित ड्राइविंग एवं दुर्घटना बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण। सेफ्टी ब्रीफिंग – प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षित सफर और दुर्घटनामुक्त कॉरिडोर का संकल्प लेते हुवे डी जी एम परियोजना अजय मिश्रा सन्देश दिया की “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन” केवल एक नारा नहीं, बल्कि DBCPL (वर्टिस फाउंडेशन) की कार्यसंस्कृति है।

परियोजना का लक्ष्य बैरागढ़ से देवास तक प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, स्वस्थ और दुर्घटनामुक्त यात्रा उपलब्ध कराना है। मानव सेवा और सड़क सुरक्षा के प्रति समर्पित यह अभियान सम्माननीय डीजीएम प्रोजेक्ट श्री अजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संचालित हो रहा है। अभियान को सफल बनाने में कॉरिडोर रख- रखाव मैनेजर पियुष सिंह, नितिन अग्रवाल राजीव मिश्रा, सी एस आर अधिकारी उमा शंकर पाण्डेय, टोल प्लाजा प्रबंधक दिनेश पाटिल, मुकेश नराणिया, बिरेन सिंह चौधरी सहित पूरी परियोजना टीम का सराहनीय योगदान है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर