VISITORS

0 1 8 8 0 6

August 12, 2026 6:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

15 दिन से मर्चुरी में पड़ा है नवजात का शव, पिता कार्रवाई की मांग पर अड़ा

सीहोर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही!

SNCU में आया चला रही थी मेडिकल उपकरण, नवजात को अंबु बैग से दे रही थी ऑक्सीजन

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया (सीहोर)

सीहोर जिला अस्पताल की SNCU से सामने आई एक तस्वीर ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल फोटो में कथित तौर पर एक आया नवजात बच्ची को अंबु बैग से ऑक्सीजन देती और मेडिकल उपकरण संभालती नजर आ रही है।

सवाल उठ रहा है कि गंभीर नवजातों के इलाज वाली SNCU में प्रशिक्षित स्टाफ की जगह आया से जीवन रक्षक उपकरण क्यों चलवाए जा रहे थे?

मामला ग्राम सीलखेड़ा निवासी शिवनारायण की 25 दिन की बच्ची से जुड़ा है। बच्ची का जन्म 30 जून को जिला अस्पताल में हुआ था और कम वजन के चलते उसे SNCU में भर्ती किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि 23 जुलाई को बच्ची की हालत बिगड़ने पर उन्होंने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। अगले दिन अस्पताल ने बच्ची की मौत की सूचना दी।

बच्ची का शव पिछले करीब 15 दिनों से मर्चुरी में रखा है। पिता ने जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत भी दी है।

वायरल फोटो सामने आने के बाद स्टाफ नर्स और डॉक्टर को नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है। सिविल सर्जन डॉ. यूके श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

अब सबसे बड़ा सवाल—

अगर SNCU में आया ही नवजात को अंबु बैग से ऑक्सीजन दे रही थी, तो उस समय प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ कहां था? और इस लापरवाही की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर