VISITORS

0 1 8 8 0 6

August 12, 2026 6:13 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आहार अनुदान में तत्काल कराया पंजीयन, मिलेगा 1500 रूपये महीने 

स्पॉन्सरशिप योजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू

हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभ देने कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही

 दैनिक शब्द अग्नि जिला बंटी सोनी 

श्योपुर,  कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज मंगलवार जनसुनवाई में आये आवेदको की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए त्वरित रूप से उन्हें हितग्राहीमूलक योजना में लाभ प्रदान किया गया।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा में मेला ग्राउंड एवं गुरूद्वारा क्षेत्र निवासी आर्थिक रूप से कमजोर दो परिवारों को योजनाओं के माध्यम से तात्कालीक सहायता प्रदान कराई गई। श्रीमती रोशनी एवं श्रीमती अनीता आदिवासी ने कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा से भेंटकर आवेदन प्रस्तुत किये कि उनके परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नही है, श्रीमती अनीता आदिवासी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उसके छोटे-छोटे बच्चे है, जिससे आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसी प्रकार श्रीमती रोशनी ने बताया कि उसका पति उसे छोडकर चला गया है और अब वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दोनो परिवारों की स्थिति को देखते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ तत्काल ही श्रीमती अनीता आदिवासी का नाम पोषण आहार अनुदान योजना में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत कराया गया, जिससे उसे 1500 रूपये की राशि प्रतिमाह मिलने लगेगी। इसके साथ ही दो बच्चों के नाम स्पॉन्सरशिप योजना में जोडने के लिए महिला बाल विकास अधिकारी को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिये, जिससे दोनो बच्चों को योजना के तहत 4-4 हजार रूपये की राशि प्रतिमाह प्राप्त होगी।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इसी प्रकार श्रीमती रोशनी को खाद्यान की नियमित आपूर्ति के लिए फूड विभाग के माध्यम से खाद्यान पर्ची जनरेट कराई गई, जिससे अगले माह से खाद्यान मिलना प्रारंभ हो जायेगा, इसके साथ ही वर्तमान में आंगनबाडी केन्द्र-8 के माध्यम से भोजन व्यवस्था कराये जाने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिये गये। उन्होंने श्रीमती रोशनी का नाम बीपीएल सूची में जोडने और बीपीएल राशनकार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिये।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर