VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:40 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

“हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली का सफल आयोजन  

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में सीहोर में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली की शुरुआत हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर प्रशिक्षण केंद्र, सीहोर से हुई।

रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई टाऊन हाल स्थित भारत माता की मूर्ति के पास समाप्त की गई , जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा, पोस्टर एवं भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय हिंद, जय जवान जय किसान जैसे देश भक्ति नारों के माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखे का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने अपने घर पर एक तिरंगा फहराने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज सीहोर के स्टूडेंट्स एवं स्टाफ भी शामिल थे कार्यक्रम में लगभग 110 से 120 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर