VISITORS

0 1 8 9 8 7

August 14, 2026 11:38 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाड़ी : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयकारो से गुंजायमान हुआ नगर

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

बाड़ी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बाड़ी नगर में देशभक्ति और जन-उत्साह से लबरेज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तहसील भवन से हुआ शुभारंभ

तिरंगा यात्रा का औपचारिक शुभारंभ नगर के तहसील भवन से हुआ। मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत

तहसील भवन से प्रारंभ होकर यह विशाल यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रध्वज को नमन किया।

नगर परिषद में हुआ समापन

नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात इस भव्य तिरंगा यात्रा का ससम्मान समापन नगर परिषद परिसर में किया गया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और हर नागरिक से अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा में मुख्य रूप से: सुरेंद्र पटवा क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव पूर्व मंडलअध्यक्ष, सुरेश पाल उपाध्यक्ष अनिल सोनी भगवान सिंह गुर्जर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर