VISITORS

0 1 8 9 8 7

August 14, 2026 11:36 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

युवा नेता सुदीप का ऐतिहासिक संकल्प, 15 अगस्त को जन्मी हर बेटी को देंगे उड़ान

जन्मदिन के अवसर पर जन्मी हर बेटी की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे 

बारिश में बेघर हुए देवनगर के गरीब परिवार को खुद बनवाकर देंगे पक्का मकान

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर। आमतौर पर लोग अपने जन्मदिन पर भव्य आयोजनों, पार्टी और आतिशबाजी में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन सीहोर शहर के युवा नेता और नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति इस बार अपना जन्मदिन बेहद अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाने जा रहे हैं। देश की आजादी की वर्षगांठ (15 अगस्त) और अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर सुदीप ने जनसेवा और बेटी उत्थान का ऐसा संकल्प लिया है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

युवा नेता सुदीप प्रजापति ने ऐतिहासिक ऐलान करते हुए कहा है कि 15 अगस्त के शुभ अवसर पर सीहोर शहर में जन्म लेने वाली हर नवजात बेटी की कक्षा 12वीं तक की पूरी शिक्षा का खर्च वे स्वयं उठाएंगे। शहर में 15 अगस्त को चाहे एक बेटी जन्म ले या अनेक, किसी भी संख्या की सीमा के बिना सुदीप हर बेटी की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

सुदीप ने बताया हमारी भाजपा सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से प्रेरणा लेकर मैंने यह संकल्प लिया है। मेरी कोशिश है कि सीहोर शहर में पैसों की तंगी या आर्थिक मजबूरी के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई न छूटे और कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। बेटियों की शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है।

बारिश में उजड़े गरीब परिवार को मिलेगा पक्का आशियाना

बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ सुदीप प्रजापति ने एक और संवेदनशील पहल की है। हाल ही में भारी बारिश के कारण शहर की देवनगर कॉलोनी में रहने वाले एक अत्यंत गरीब परिवार का कच्चा घर ढह गया था। जब सुदीप को इस आपदा की जानकारी मिली तो वे खुद मौके पर पहुंचे और परिवार की दयनीय हालत देखकर काफी दुखी हुए। उस परिवार के आंसुओं को पोछते हुए सुदीप ने संकल्प लिया कि वे अपने निजी खर्च से उस गरीब परिवार को पक्का मकान बनवाकर देंगे, ताकि वे फिर से एक सुरक्षित छत के नीचे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

सेवा करके जो खुशी मिलती है, वो किसी जश्न से नहीं

अपने जन्मदिन और स्वतंत्रता दिवस के इस दोहरे उत्सव पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सुदीप प्रजापति ने कहा दूसरों के काम आकर और किसी गरीब की सेवा करके जो आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है, वह किसी भी महंगे जश्न से नहीं मिल सकती। इस बार जन्मदिन पर मुझे दो परिवारों और बेटियों की जिंदगी संवारने का संकल्प लेने का सौभाग्य मिला है।

15 अगस्त को होगी औपचारिक शुरुआत

सुदीप प्रजापति ने जानकारी दी कि जन्मदिन व राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम के तहत देवनगर के गरीब परिवार के लिए पक्के मकान के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी और साथ ही 15 अगस्त को जन्मी बेटियों के लिए शिक्षा सहायता योजना का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर