VISITORS

0 1 9 0 6 9

August 17, 2026 3:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एआईएमआईएम यूथ भोपाल ने निकाली युवा रैली

झंडा फहराया तिरंगा थामे दियां एकता और लोकतांत्रिक आवाज़ का संदेश

शब्द अग्नि / भोपाल। एआईएमआईएम यूथ भोपाल की ओर से प्रदेश कार्यालय पर झंडारोहण के साथ युवा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर एकता, भाईचारे, संघर्ष और इंसाफ़ का संदेश दिया।

प्रदेश कार्यालय से शुरू हुई यह रैली भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पहार अर्पित करने पहुँची। इस दौरान दोनों महापुरुषों के विचारों, संघर्ष और देश के प्रति योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की एकजुटता, भाईचारे और लोकतांत्रिक आवाज़ का संदेश है। युवाओं से समाज में इंसाफ़, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

एआईएमआईएम यूथ टीम भोपाल की यह रैली रेहान (अद्दू) भाई, नादिर भाई, आमिर भाई, फैज़ान भाई, अराफ़ात भाई, शाहरुख़ भाई और शादाब भाई  के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया और कार्यक्रम का समापन **एकता, संघर्ष और इंसाफ़ के संदेश केसाथ हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर