खान-पान हमारी संस्कृति के परिचायक-डीएम
दैनिक शब्द अग्नि बटी सोनी
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत आज आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत एनआरएलएम के सीटीसी केन्द्र में पोषण एवं परम्परा महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छाछ की महेरी से लेकर ककोडे की सब्जी जैसी देशी व्यंजनों की बहार रही।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण वितरण करते हुए कहा कि खान-पान हमारी संस्क ृति के परिचायक है, हर व्यंजन की अपनी कहानी है और अपना स्वाद है, आज के महोत्सव में श्योपुर क्षेत्र के कई पारम्पारिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिला, जो अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि खान-पान को रोजगार के अवसर के रूप में भी बदला जा सकता है, इसके लिए एनआरएलएम के माध्यम से आम नागरिकों के लिए फूड फेस्टिवल के आयोजन किये जायें। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक कला और कौशल से विविध व्यंजन न केवल तैयार किये, बल्कि उनका प्रस्तुतीकरण भी ईको फ्रेडली तरीके से किया गया, जो प्रशंसनीय है, छोले के पत्तो से बने पत्तल-दोनो के माध्यम से इन व्यंजनो का प्रदर्शन आकर्षक रहा है।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने कहा कि आज का महोत्सव पोष्टिकता एवं स्वाद का अनोखा संगम है, स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा देशी तरीके से तैयार किये गये व्यंजनों का स्वाद अनूठा है।
महोत्सव में 64 प्रतिभागियों द्वारा भाग लेकर पारम्पारिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया, इसके तहत महिलाओं द्वारा ज्वार, बाजरे की रोटी से लेकर गट्टे और ककोडे की सब्जी तथा छाछ की महेरी से लेकर वेजीटेबल जूस, नीबू का मुरब्बा और देशी तरीके से तैयार किये गये कई प्रकार के स्टाटर, चटनियां, विभिन्न प्रकार के पराठे, मिनी घेवर, नीबू का मुरब्बा सहित 64 तरीके से व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा टेक होम राशन से निर्मित कैक, लड्डू, हलवा आदि पोष्टिक डिश का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी व्हीएल राठौर, एमएसएमई सहायक संचालक श्री शुभम अग्निहोत्री, महिला बाल विकास अधिकारी श्यामबाबू खरे, गिर्राज शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
Author: Shabd Agni
.