VISITORS

0 1 9 3 2 7

August 20, 2026 7:14 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर : इलेक्ट्रोनिक हार्डवेयर की कक्षाओं का संचालन

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक एवं व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय श्री हजारेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और शिक्षा को ओर अधिक व्यवहारिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर