तार खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर के ग्रामीण इलाकों (भटोनी, जताखेड़ा, लालाखेड़ी) में अंधेरा फैलाने वाले 4 शातिर चोरों को मंडी पुलिस ने दबोच लिया है। डॉक्टर सीएसपी अभिनंदना शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान की निरंतर फिर से बड़ी कारवाही है पुलिस टीम ने इस गिरोह की घेराबंदी कर धर दबोचा।
यह गिरोह दिन में मोटरसाइकिल से रेकी करता था और रात को रस्सी व कटर की मदद से बिजली के तार काटकर ले जाता था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सलमान सहित तीनों चोरों (मुकेश, उत्तम, रंजीत) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.5 क्विंटल तार, बाइक और कटर (कुल कीमत ₹2.5 लाख) बरामद कर अदालत में पेश किया जा रहा है।
Author: Shabd Agni
.