VISITORS

0 1 9 3 5 1

August 21, 2026 4:46 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मलेरिया नियंत्रण हेतु जागरूकता गतिविधियां आयोजित

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में जिले में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्योपुर अर्बन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, 9, 16, 20 एवं 22 में मलेरिया टीम द्वारा एम.आई. श्री श्यामलाल बाथम की देखरेख में लार्वा सर्वे, लार्वा नष्टीकरण, रैपिड फीवर सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 280 घरों का निरीक्षण कर 1960 कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 21 कंटेनर लार्वा पॉजिटिव पाए गए। टीम द्वारा अपनी निगरानी में इन कंटेनरों को खाली करवाकर लार्वा का नष्टीकरण कराया गया। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर 35 मरीजों की आर.डी. किट से जांच की गई, जिनमें सभी मरीजों की जांच निगेटिव पाई गई।

विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के ग्राम गुरुनावदा एवं सोईं में एम.आई. श्री मानसिंह पारस एवं एम.टी.एस. श्री अरविन्द गर्ग द्वारा आशा कार्यकर्ता के साथ भ्रमण कर 64 घरों में फीवर एवं लार्वा सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार के 12 मरीजों की आर.डी.टी. किट से जांच की गई, जिसमें कोई भी मरीज मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर