दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, आज रेल गाड़ी संख्या *63637* द्वारा जौरा से वीरपुर पधारने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जी तोमर* एवं माननीय सांसद शिवमंगल सिंह जी* का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्टेशन पर पहुंचने पर पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय नेताओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से श्योपुर जिले को बड़ी रेल लाइन की सौगात मिली है। यह सौगात जिले के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
स्वागत करने वालों ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
Author: Shabd Agni
.