VISITORS

0 1 9 4 0 5

August 22, 2026 1:42 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गंधवानी : निर्माण कार्य में देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा

गंधवानी/  खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण कार्य को शिघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन गंधवानी तहसीलदार को सोपा नगर में नए अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृत राशि को आज 2 साल बीत जाने पर यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं होता देख आज क्षेत्रवासियों ने एक ज्ञापन सौप कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है क्षेत्र वासियों का कहना है कि डेढ़ सौ गांवों के लोग इसी बड़े अस्पताल पर आश्रित है और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं ऐसे में प्रशासन द्वारा अनदेखी करना कहीं ना कहीं हजारों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है

ज्ञापन में बताया कि नगर में एक वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी इमारत ,भवन ,को गिराकर नई इमारत भवन बनाने हेतु अस्थाई रूप से अस्पताल को नगर से 2 किलोमीटर दूर आईटीआई भवन में शिफ्ट किया गया था लेकिन एक वर्ष बीत बीत जाने के बाद भी नए भवन के निर्माण कार्य की कोई शुरुआत नहीं की गई यहां तक की पुराने भवन को तोड़कर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना थी वह भी आज तक नहीं हो पाई प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहे हैं उसी को लेकर क्षेत्र वासियो में आक्रोश है बताया जा रहा है वर्तमान में जहां अस्थाई अस्पताल संचालित है वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है रोजाना सैकड़ो मरीजो को परेशानियां उठाना पड़ रही है

संचालित अस्थाई अस्पताल में ना तो कोई पर्याप्त रोशनी है कमरे भी छोटे-छोटे बने हुए हैं जगह कम होने से भर्ती मरीजों को काफी परेशानी होती है खासकर गर्भवती महिलाओ के लिए यहां लेबर रूम तक नहीं बना हुआ है पीने का पानी का अभाव है जिसके जिसके कारण मरीज को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की नए अस्पताल भवन का शिघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा तहसीलदार मुकेश बामनिया ने बताया कि आज क्षेत्र के लोगों ने माननीय कलेक्टर के नाम में ज्ञापन दिया है जिसमें अस्पताल भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है इस संबंध में माननीय कलेक्टर को जानकारी देते हुए उन्हें प्रेषित करूंगा । बी,ओ ,मो प्रभारी डाक्टर सपना अचाले ने कहा कि वर्तमान यह कि यहां पर उम्र दराज मरिज शिढीया चडने में परेशानी होती है और भी बहुत सी समस्या हो रही है।

जिला पंचायत सदस्य कमला धारवे ने कहा की हमारा क्षेत्र आदिवासी समाज बाहुल्य होकर यहां अधिकतर गरीब वर्ग निवासरत है ऐसे में शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस अस्पताल का रुख करते हैं लेकिन स्वास्थ्य सुविधा का अभाव के चलते उन्हें इलाज के लिए अन्य शहर जाना पड़ रहा है।

राम खंडेलवाल उद्योगपति ने कहा की प्रशासन की अनदेखी है आज 10 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुए 2 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होना इस इस क्षेत्र के लोगों के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

विजय पंडित पत्रकार ने कहा 10 करोड रुपए की राशि इस नए भवन के लिए आई थी वो कहा गईं यह क्षेत्र की जनता के साथ गलत हो रहा प्रशासन अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उटाता है तो मजबूरन रहवासियों को आंदोलन करना पड़ेगा ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर