VISITORS

0 1 9 4 0 3

August 22, 2026 1:33 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर में ‘महाराजा श्री अग्रसेन मार्केट’ के नामकरण और प्रतिमा निर्माण की स्वीकृति

अग्रवाल समाज ने जताया आभार

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, नगर पालिका परिषद द्वारा ‘पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली जगह’ पर बनने वाले नवीन मार्केट का नाम ‘महाराजा अग्रसेन जी मार्केट’ रखने एवं वहां महाराजा अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर समस्त अग्रवाल समाज श्योपुर ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज श्योपुर की ओर से धन्यवाद एवं आभार संदेश जारी किया गया है। समाजजनों ने कहा कि यह निर्णय समाज की लंबे समय से चली आ रही जन-आकांक्षा का सम्मान है।

आभार संदेश में समाज ने इस बड़ी मांग को पूरा करने के लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी (बॉस भाईसाहब)*, नगर पालिका अध्यक्षा *श्रीमती रेनू सुजीत गर्ग जी*, नगर पालिका परिषद के सभी सम्मानित पार्षद गणों, भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष महोदय और संपूर्ण पार्टी नेतृत्व का दिल से धन्यवाद और अभिनंदन किया है।

अग्रवाल समाज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर मार्केट का नामकरण और उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण श्योपुर शहर के लिए गौरव की बात होगी और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर