दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये गये लोकल उत्पादों एवं राखी के विक्रय हेतु लगाये गये राखी मेले का शुभारंभ आज नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा किया गया। श्री रामतलाई हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित मेले के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, जिला प्रबंधक एनआरएलएम गिर्राज मीणा, ब्लॉक प्रबंधक जुगल किशोर सोनी, रामराज मीणा, सहायक प्रंबधक हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहें।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा फीता काटकर राखी मेले का शुभारंभ किया गया, इसके पूर्व समूह की महिलाओं द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में स्वसहायता समूहों का राखी मेला 21 अगस्त से 25 अगस्त तक श्री रामतलाई हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त मेले में स्वसहायता समूूहों द्वारा तैयार किये गये लोकल उत्पादो सहित राखी के विक्रय हेतु स्टॉल लगाये गये है, यह मेला प्रातः 10 बजे से शाम 07 बजे तक संचालित रहेगा।
Author: Shabd Agni
.