VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 3:11 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी भीषण आग

ट्रक चालक एवं खलासी ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली /सिंगरौली जिले के लघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरी इलाके में तेंदूपत्ता से लोड एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान ट्रक चालक एवं खलासी ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई बताया  जा रहा है कि ट्रक तेंदूपत्ता लेकर जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तेंदूपत्ता से लोड ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर