VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 1:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 1:01 am

नालछा : मकान में लगी भीषण आग लग गई।

भीषण आग में किसान के तीन लाख रुपए समेत लाखों की नकदी और जेवर जलकर खाक
शब्द अग्नि न्यूज़ । धार। नालछा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठी सोड़पुर में एक मकान में लगी भीषण आग लग गई।आग से पीड़ित परिवार को करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है, जिसमें 5 लाख रुपये की नकदी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठी सोड़पुर निवासी सुल्तान पिता नानुराम के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि घर के भीतर रखा कोई भी सामान निकाला नहीं जा सका। पीड़ित सुल्तान ने बताया कि वह जल्द ही एक नया ट्रैक्टर खरीदने वाला था, जिसके लिए उसने घर में 3 लाख रुपये अलग से जोड़कर रखे थे। इसके अलावा घर में अन्य कार्यों के लिए रखे 2 लाख रुपये और चांदी के आभूषण, सालभर का अनाज और सारा घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल मांडव फायर ब्रिगेड को दी गई थी। लेकिन दमकल वाहन काफी देर बाद मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। यदि समय पर मदद मिलती, तो शायद नुकसान कम हो सकता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और पटवारी की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और नुकसान का जायजा लिया। बेघर हुए पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर